नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको हिन्दू धर्म की सबसे प्रसिद्ध अम्बे मणि आरती “Maiya Karu Ambe Teri Aarti Lyrics in Hindi PDF” प्रदान करने जा रहे हैं।
आप इस पीडीएफ को इस पोस्ट में नीचे दिए गए डाउनलोड लिंक की मदद से आसानी से अपने किसी भी डिवाइस में सेव कर सकते हैं और बिना इंटरनेट के कभी भी इस पीडीएफ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Maiya Karu Ambe Teri Aarti Hindi PDF Details
Pdf Title | Maiya Karu Ambe Teri Aarti Lyrics |
Categoy | Religion |
Language | Hindi |
Pdf Size | 0.231 MB |
Total Pages | 1 |
Pdf Source | pdfshiksha.com |
Note - अगर आप माता अम्बे गौरी की आरती मैया करू अम्बे तेरी आरती लिरिक्स याद करना चाहते है तो आप नीचे दिए गए Download बटन पर क्लिक करके Ambe Maa Aarti Pdf Download कर सकते है।
करू अंबे तेरी आरती हो मां | Maiya Karu Ambe Teri Aarti Lyrics
मैया करु अंबे तेरी आरती देवी दुर्गा को समर्पित एक लोकप्रिय हिंदू भक्ति गीत है। माँ दुर्गा को अम्बे माँ या अंबा माता के नाम से भी जाना जाता है।
इस आरती को मुख्य रूप से नवरात्रि के दौरान और अधिकतर घरो में प्रातःकाल की पूजा के दौरान कई घरों में गाया जाता है। इसके अलावा कई धार्मिक अवसरों और त्योहारों के दौरान बीच इस भजन को गाया जाता है।
मैया करू अम्बे तेरी आरती देवी माँ दुर्गा के प्रति समर्पण की एक हार्दिक अभिव्यक्ति है, जो दिव्य मां ऊर्जा और शक्ति के अंतिम स्रोत के रूप में पूजनीय हैं।
इस आरती को गाकर देवी माँ की उपस्थिति का आव्हान किया जाता है और माता से सुरक्षा, समृद्धि और आध्यात्मिक ज्ञान व माता के आशीर्वाद की मांग की जाती है।
ऐसा माना जाता है की इस आरती को पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से गाने या सुनने से मन की शांति और सम्पूर्ण इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।
बहुत से लोग इंटनरेट पर मैया अम्बे करू तेरी आरती की पीडीऍफ़ प्रति खोजते है जिसे हमने इस पोस्ट में आपको मुफ्त में उपलब्ध करवाया है और आप ऊपर दिए डाउनलोड लिंक से इस पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर सकते है।
Maiya Karu Ambe Teri Aarti Lyrics in Hindi
मैंया करूं दुर्गे तोरी आरती हो मां ।
अरे सब पर रहियो सहाय मैया मोरी ।। करूं ….1
अरे कंचन थाल सजा के रे, दिया कपूर जलाएं ।
पांच फूल की बतियां रे, मैया तोरे दरबार ।। करूं…2
अरे एक हाथ खप्पर लियो रे, दूजे में त्रिशुल ।
तीजे हाथ खाड़ा लिये रे, चौथे में धरे फूल ।। करूं…3
चम्पा-चमेली और केवड़ा रे, रघुवंश गुलाब |
मोंगरन कली छिटकन लगी रे, मैया तोरे दरबार ।। करूं… 4
दाहिने हाथ हिंगला लियो रे, डेरे में लंगूर ।
मैया तोरी विनती करत हो रे, माफ करियो कसूर ।। करूं… 5
चम्पा के फूलत चमेली फूली रे, फूले गेंदा और गुलाब ।
आधी रात के खिल रही रे, मैया तोरे दरबार ।। करूं… 6
शुंभ निशुंभ दोई दानव रे, जोधा बलवान ।
तीन भुवन उन जीतो रे, माने न हार ॥ करूं…7
खुली जोत जगतारन रे, सब सुनी है पुकार ।
सकल मनोरथ पूर्ण भयो रे, दुख हुए सब दूर ।। करूं…8
ओ मोरी आदि भवानी रे, रख लइयो मोरी लाज ।
सब मिलकर जस गावें रे, आये तोरे दरबार ।। करूं…9
सुमर-सुमर जस गावें रे, रहे चरण अपार ।
चरण छोड़ कहां जावे रे, आये शरण तुम्हार ।। करूं…10
इस प्रकार ऊपर आप माँ दुर्गा आरती लिरिक्स को ऑनलाइन पढ़ने के साथ साथ ऊपर दिए डाउनलोड लिंक से पीडीऍफ़ प्रारूप में डाउनलोड भी कर सकते है।
माँ दुर्गा आरती का महत्त्व और लाभ
माँ दुर्गा जिसे अम्बे माँ भी कहा जाता है की आरती करने के बहुत से लाभ है। अगर आप प्रतिदिन प्रातःकाल पूजा के समय माता की आरती करते है तो इसके आपको कई लाभ हो सकते है।
- आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।
- आपके अंदर की सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
- आप पर सदैव माँ दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद बना रहता है।
- आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
- आपके सभी रुके हुए काम पूर्ण होने लगते है।
- आपको जीवन में कामयाबी मिलने लगती है।
- आपके घर में होने वाले क्लेश से मुक्ति मिलती है।
- आपको अपने सभी शत्रुओं पर विजयी प्राप्त होती है।
- आपके शरीर में एक नयी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- आपके जीवन में आने वाली सभी कठिनाईयाँ दूर हो जाती है।
इस प्रकार आप माँ दुर्गा की आरती करके अम्बे माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है। अगर आप प्रतिदिन आरती के लिए समय नहीं निकाल सकते है तो आप हर रविवार या नवरात्री के नौ दिनों में भी माता अम्बे की आरती करके माता से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर सकते है।
Conclusion-
इस प्रकार दोस्तों आशा है आपको मैया करू दुर्गा तेरी आरती लिरिक्स आसानी से प्राप्त हो गए होंगे और आपको Maiya Karu Ambe Teri Aarti Lyrics in Hindi PDF सेव करने में कोई भी समस्या नहीं रही होगी।
अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है या इस पोस्ट में उपलब्ध पीडीऍफ़ को डाउनलोड करने में कोई भी समस्या आ रही है तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
More PDFs:-